धूमधाम से मना 27वां जिला स्थापना दिवस समारोह..
आज 27 वाँ बोकारो जिला स्थापना दिवस समारोह सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में मनाया गया।
कार्यक्रम में सूबे के पर्यटन कला संस्कृति खेल खुद मंत्री अमर कुमार बाउरी के साथ बोकारो बिधायक बिरंचि नारायण ,बेरमो बिधायक योगेशवर महतो बाटुल ,डुमरी बिधायक जगरनाथ महतो , जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी बोकारो उपायुक्त राय महिमा पात रे ,बोकारो पुलिस अधीक्षक वाय एस कई अधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन बोबिस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ मृणाल किशोर ने किया।
इस महोत्सव में सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बिद्यालय के छात्राओ के द्वारा सांस्कृतिक नित्य प्रस्तुत किया गया, इसके बाद हास्य कलाकार विजेता चंदेल ने लोगो को खूब गुदगुदाया वंही इंडियन आईडल सीजन 5 के गायक राकेश मैनी ने अपने गायकी आवाज से लोगो के बीच संमा बाँध दिया और लोगो सहित बोकारो उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के साथ मंत्री अमर कुमार बाउरी को भी अपनी सुरीली आवाज से ठुमकने लगाने को मजबूर कर दिया।
इस महोसव का युवाओं के साथ, बड़े बुजुर्गों ने भी खूब आनद लिया।





No comments