चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़े श्रद्धालु..
आज बोकारो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का महा पर्व चैती छठ श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्तिक छठ की तरह इस छठ में भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ घाटों पर देखी गई।
आज शाम बोकारो के विभिन्न जलाशयों व पोखर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। जबकि कल सोमवार की सुबह उदियमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही पांच दिनों का सूर्योपासना का महान पर्व सम्पन्न हो जायेगा।
जिले के विभिन्न जलाशयों एवं तालाबों में स्नान कर परवैतिनों ने अस्ताचलगामी सूर्य की ओर फल व पकवानों से सजे सूप-डाले उठाये तथा श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।








No comments