रामनवमी : नावाडीह में बाइक जुलुस..
आज बोकारो के नावाडीह प्रखंड स्थित तेलो ग्राम में बजरंग दल द्वारा रामनवमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विशिष्ट अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया साथ ही रामनवमी के अवसर पर जिले में शान्ति और शौहार्द की कामना की।
तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने हाथों में महावीरी पताका और जय श्रीराम व जय बजरंग बली का उद्घोष करते हुए पूरे तेलो का भ्रमण किया। जुलूस में बजरंग दल के अध्यक्ष जगरनाथ साहू एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो सहित अनेकों बजरंग दल कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
देखें विडियो..


No comments