Header Ads

भैरवनाथ महोत्सव कल से..

आज उपायुक्त श्री राय महिमापत रे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश की संयुक्त अध्यक्षता में भैरवनाथ महोत्सव की तैयारियों से संबंधित प्रेसवार्ता का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। उपायुक्त श्री रे ने पत्रकारों को बताया कि महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है। 


उपायुक्त श्री रे ने कहा कि महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री झारखण्ड सरकार श्री अमर कुमार बाउरी के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद धनबाद श्री पी.एन.सिंह, माननीय सांसद गिरिडीह श्री रविन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय विधायक बोकारो श्री बिरंची नारायण, माननीय विधायक डुमरी श्री जगरनाथ महतो, माननीय विधायक बेरमो श्री योगेश्वर महतो, माननीय विधायक गोमिया श्री योगेन्द्र प्रसाद, माननीय अध्यक्षा जिला परिषद श्रीमती सुषमा देवी, माननीय उपाध्यक्ष जिला बीस सूत्री श्री लक्ष्मण नायक इत्यादि की शामिल होने की सम्भावना है। 


उपायुक्त श्री रे ने बताया कि 29 अप्रैल को सुप्रसिद्ध पाशर्व गायक श्री उदित नारायण एवं श्री राकेश मैनी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं प्रस्तोता के रूप में प्रियंका राॅय मौजुद रहेंगी। 30 अप्रैल को सुप्रसिद्ध गायक, संगीतकार एवं कलाकार श्री हिमेश रेशमिया अपनी प्रस्तुति देंगे, वहीं हास्य कलाकार सुनील पाॅल भी दर्शकों को गुदगुदायेंगे।


उपायुक्त श्री रे कहा कि भैरवनाथ महोत्सव पिछले बार की तरह ही ऊँचाईयां प्राप्त करेगा। इससे भैरव स्थान को पर्यटन के क्षेत्र में भी नया आयाम मिलेगा। 


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए पानी का टैंकर, 40 शौचालय, शुद्ध पेयजल का पाउच, अल्पाहार इत्यादि की व्यवस्था की गई है।


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए पुख्ता इन्तजाम किया जाएगा। वहीं यातायात हेतु अलग से व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भैरवनाथ महोत्सव स्थल में प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कार पार्किंग हेतु अलग से व्यवस्था किये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि भी.भी.आई.पी हेतु कार पास भी जारी किया जाएगा। वहीं आज अपराह्न में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश ने माननीय मंत्री के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया तथा तैयारियों की पूर्णता हेतु पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया। 


प्रेसवार्ता के दौरान उपायुक्त श्री राय महिमापत रे, पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश के अलावा उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम उपस्थित थे। वहीं निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी के अलावा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी, माननीय मंत्री के आप्त सचिव श्री राजेश राय, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला अभियंता एवं आयोजक श्री मृणाल सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.