Header Ads

सीआरपीएफ में मेडिकल कैम्प का आयोजन..

आज 26वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट श्री अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय-26वीं वाहिनी में एक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त मेडिकल कैम्प केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्मिकों को मुख्य रूप से दाँतों की सुरक्षा व उसके बचाव से संबंधित थी।


कैम्प के दौरान स्थानीय दन्त चिकित्सक डॉ0 निकेत चौधरी, डॉ0 अभिषेक कुमार तथा डॉ अंकुर पद्मजा मौजूद थे, इन्होने मुख्यालय में मौजूद अधिकारी व जवानों को दाँतों को खराब होने से बचाव हेतु किए जाने उपायों पर प्रकाश डाला, फिर यदि दाँत खराब हो चुके हैं तो उसके ईलाज संबंधी परामर्श दिए। उक्त अवसर पर दाँत संबंधी दवाओं, पेस्ट तथा माउथवाश लिक्विड का भी वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कैम्प का लाभ उठाया तथा दाँतों की सुरक्षा संबंधी मुख्य तथ्यों से अवगत हुए।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.