बोकारो में सुकमा के शहीद जवान को श्रद्धांजलि..
आज बोकारो के सिटी पार्क स्थित शहीद स्थल पर युवा जागृति मंच कि ओर से वीर शहीद अभय कुमार को श्रधांजलि दी गई और साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा गया।
बता दें की शहीद अभय CRPF के 74 बटालियन में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बोकारो के सेक्टर 1/B मिडिल स्कूल में हुई और उन्होंने इंटर की शिक्षा सेक्टर-8/B +2 हाई स्कूल से प्राप्त की थी. बीते 24 अप्रैल को अभय सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले में देश की सेवा करते शहीद हो गए।
आज शहीद अभय के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में युवाओं ने कहा की जवानों पर हो रहे हमले आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। नक्सलियों के विरुद्ध रणनीति बनाकर कार्रवाई करने की जरूरत है। सुकमा हमले में देश को अपूर्णनीय क्षति हुई है। अब सरकार को अपना दृष्टिकोण बदलना होगा और अब नक्सली हिंसा को कुचलने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
उक्त अवसर पर युवा जागृति मंच के बाबू अजित सिंह, कैसर अफरोज, मुकेश सिंह, विष्णु, छोटू, नौशाद आदि कई युवा शामिल थे।
बोकारो के शैक्षिणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को बोकारो अपडेट्स पर प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें : 9905404064



No comments