तीन ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास..
आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत महुआर नहर किनारे से कुशटोला होते मेन रोड तक बनने वाली सड़क के साथ राजेंद्र नगर और मनमोहन कॉपरेटिव में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर बोकारो विधायक ने कहा की बोकारो में कई ऐसे इलाके हैं, जहां वर्षों से न तो सड़क बनीं है और न ही अन्य बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने की कोशिश हुई है। उनका प्रयास है कि विकास से अछूते अपने विधानसभा के कोने-कोने में वे विकास की गंगा बहाएं। सड़क से लेकर बिजली व पानी तक की समस्या को वो अपने विधानसभा क्षेत्र से दूर करने में जुटे हैं।
बता दें की बोकारो विधायक बिरंची नारायण के अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा महुआर नहर किनारे से कुश टोला होते मेन रोड तक बनने वाली सड़क की लागत 93 लाख 30 हजार है और इसकी कुल लम्बाई 1.55 किलोमीटर होगी। इस सड़क के बनने से कुशवाहा टोला, रवानी टोला व चिटाई क्षेत्र ग्रामीणों को लाभ होगा। आजादी के 70 वर्ष बाद इस क्षेत्र में सड़क बनने से ग्रामीणों में काफी ख़ुशी है।
इसके साथ ही विधायक मद से राजेंद्र नगर और मनमोहन कॉपरेटिव में 600-600 फीट पीसीसी पथ का शिलन्यास और आईएपी योजना के तहत गौस नगर हैसाबतु पूर्वी से सिजुआ जोडिया पर बने पुलिया का भी उद्घाटन आज बोकारो विधायक बिरंची नारायण के द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, मुखिया साबिर सिद्द्की, भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष शिवजी दुबे, समाजसेवी जलेश्वर साव, बराक अंसारी, बैधनाथ प्रसाद, अशोक कुमार, रामजन्म प्रसाद, आदित्य कुमार, श्याम नाथ मंडल, अजय महतो, आशीर्वाद रवानी, तिलकधारी महतो, केशव चंद्र महतो, राधा रमन महतो, गोपाल चन्द्र महतो, अजय कुमार, निर्मल कुमार, अशोक कुमार महतो, सुखदेव महतो, डी के सिंह, विन्दु देवी, संगीता देवी व कई ग्रामीण भी उपस्थीत थे।




No comments