शादी के बाद दूल्हे को पहनाई जूते की माला..
यह मामला झारखण्ड के पिठौरिया थाना क्षेत्र के चंदवे गांव का है, जहाँ आज लोगों ने एक दूल्हे को जूते की माला पहनाकर उसकी गर्दन पर दहेज लोभी का पोस्टर लटका दी।
दरअसल, रांची के आेरमांझी निवासी ऑटो ड्राइवर मुमताज अंसारी की शादी चंदवे में हो रही थी। मुमताज कल अपने बड़े भाई के साथ बारात लेकर पहुंचा भी। चारों तरफ खुशी का माहौल था। रात में उसकी शादी भी हो गई पर सुबह दूल्हा पैशन प्रो बाइक लेने के बदले प्लसर बाइक की डिमांड रख दी। लड़की पक्ष ने पैशन प्रो बाइक खरीद कर घर में रख लिया था और आज उसे दूल्हे को सौंपने की तैयारी में थे। लोगों ने दूल्हे को काफी समझाया भी पर वह प्लसर की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे के साथ ससुराल जाने से की इंकार कर दिया।
इसके बाद बारात में शामिल कई लोग वहां से चले गए। इधर नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूते की माला पहना दी और शादी की तैयारी में खर्च रुपए की मांग कर डाली। रुपए लौटाने को तैयार होने पर ही दूल्हे और उसके भाई को छोड़ा गया।


No comments