20 मई से आयोजित होगा झारखण्ड राज्य सिनीयर हैण्ड बाॅल प्रतियोगिता..
आज उप विकास आयुक्त श्री राम लखन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में 20 से 22 मई 2017 को आयोजित होने वाली 9वीं झारखण्ड राज्य सिनीयर पुरूष एवं महिला वर्ग हैण्ड बाॅल प्रतियोगिता के तैयारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। उप विकास श्री गुप्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 मई तक खेल के आयोजन संबंधी सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।
उप विकास आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि खेल का आयोजन जैप-4 के मैदान में किया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय एवं एएनएम हाॅस्टल में की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 17 टीमें भाग लेंगी। जिसमें लगभग 350 खिलाड़ियों के शामिल होने की सम्भावना है।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गुप्ता के अलावा अनुमण्डल पदाधिकारी बेरमो (तेनुघाट) श्री कुलदीप चैधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार हेम्ब्रम, सदर अस्पताल की डाॅ. राजश्री रानी, जैप-4 के समादेष्टा, आयोजन समिति के सचिव श्री गोपाल ठाकुर सहित खेल संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
No comments