गर्मी चरम पर, एक बाइक और रुई दूकान स्वाहा..
बोकारो में आग बरसाने वाली गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जिले का तापमान इन दिनों 43 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। अब इस भीषण गर्मी का असर लोगों के कामकाज पर भी पड़ने लगा है।
बोकारो में पड़ रही भीषण गर्मी से जहाँ कल अम्बेडकर चौक के पास एक बाइक में अपने आप लग गई वहीं आज सेक्टर-9 राजेंद्र मोड़ के पास एक रुई दूकान में आग लग गयी। आग से रुई दूकान और बाइक पूरी तरह जलकर खाख हो गयी।
सूरज की तपन के कारण बढ़ती गर्मी से लोग घबरा गए। धूप की तेजी और गर्मी की अकुलाहट की वजह से लोग घरों में कैद रहना ही बेहतर समझते हैं फलस्वरूप अभी बोकारो में देर सांय 4 बजे तक बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहता है। इस गर्मी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इन दिनों डिहाइड्रेशन से लेकर उल्टी दस्त की शिकायत मिल रही है। दूसरी ओर लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का सहारा ले रहें हैं।
देखें वीडियो..



No comments