Header Ads

गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश..

गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदलने और बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी की मार और झेलनी पड़ सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों को कुछ आदेश जारी किए हैं।


आदेश के मुताबिक कक्षा एक से लेकर आठवीं तक कक्षाएं छह मई तक स्थगित रहेंगीं। वहीं नौंवी से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक चलेंगी। साथ ही सभी स्कूलों को गर्मी से निपटने और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की भी हिदायत दी गई है।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.