Header Ads

भैरवनाथ महोत्सव का रंगारंग आगाज : खूब झूमे श्रोता..

झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग और बोकारो जिला प्रशासन की ओर से चंदनकियारी के भैरव स्थान में आयोजित दो दिवसीय भैरवनाथ महोत्सव का शनिवार को शानदार आगाज हुआ। 


महोत्सव का उद्घाटन मंत्री अमर कुमार बाउरी व डुमरी विधायक जगरनाथ महतो और डीसी राय महिमापत रे ने संयुक्त रूप से किया। 



मौके पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कल शनिवार के आयोजन में इंडियन आइडल के राकेश मैनी और पद्मभूषण से सम्मानित गायक उदित नारायण ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर श्रोताओं को झूमने को विवश कर दिया। 


महोत्सव में चंदनकियारी सहित धनबाद से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे थे। 


वहीं आज कॉमेडियन सुनिल पाल व हिमेश रेसमिया भैरव महोत्सव का हिस्सा होंगे। इसे लेकर चंदनकियारी सहित बोकारो के लोगो में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

देखें तस्वीरें..



देखें वीडियो..







No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.