Header Ads

सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र झुमरा में जनता से रूबरू हुआ प्रशासन..

आज राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के प्रस्तावित झुमरा दौरा के मद्देनजर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बोकारो जिला प्रशासन की ओर से झुमरा सीआरपीएफ कैम्प के सभागार में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम में माननीया मुख्य सचिव का दौरा आकस्मिक कारणों से रदद हो गया इसके बावजूद उपायुक्त श्री राय महिमापत रे की अध्यक्षता में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम में श्री रे ने झुमरा फोकस एरिया डेभवमेंट हेतु निर्धारित 30 बिन्दुओं की क्रमवार समीक्षा की साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 2017-18 के वितीय वर्ष में झुमरा फोकस एरिया के 14 पंचायतों के 34 गावों में विकास की अधिक से अधिक योजनाओं को स्वीकृत करें। 


उपायुक्त ने कहा कि झुमरा क्षेत्र में पढने वाले 32 ड्राप आउट छात्राओं को चिन्हित कर कस्तुरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय गोमिया में नामांकन कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार झुमरा क्षेत्र में 47 आॅगनबाड़ी केन्द्र है एवं सभी में आगनबाडी सेविका और सहायिकाओं की प्रतिनियुक्त है। इस वितीय वर्ष मेूं यहाॅ 11 नये आगनबाडी केन्द्र भी बनाये जाएगे। अभी झुमरा फोकस एरिया में 322 स्वयं सहायता समूह चिन्हित है तथा 159 समूहों ने बैंक में अपने-अपने खाते खोले है। झुमरा क्षेत्र के विकास हेतु मुख्य सड़कों से गावों को जोड़ने के लिए 50 नये सड़कों को बनाया जाएगा। उन्होंने कहा की क्षेत्र में शिक्षा के बेहतर माहौल हेतु 64 स्थाई शिक्षक विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त किये गए है साथ ही 132 पारा शिक्षक भी प्रतिनियुक्त है। विभिन्न विद्यालयों को प्राथमिक से माध्यमिक, माध्यमिक को उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालयों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रोन्नति हेतु प्रकिया जारी है। 


जनता दरबार में पदाधिकारियों द्वारा लगभग 10 लाख की परिसम्पति का वितरण किया गया। उपायुक्त तथा अन्य पदाधिकारियों ने 10 लोगो को इंदिरा गाॅधी वृद्वावस्था पेंशन तथा 10 लोगो को राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया।


जनता दरबार के दौरान कस्तुरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय गोमिया की 10 छात्राओं को स्कूल कीट एवं झुमरा क्षेत्र की पाॅच लड़कियों को गृहरक्षक का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया साथ ही रोजगार मेला में निबंधित पाॅच लोगो को राॅची स्थित एएसपीवाईएन कम्पनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र भी वितरित किया गया। 



जनता दरबार को पुलिस उपमाहनिरीक्षक सीआरपीएफ श्री सुरेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया तथा झुमरा क्षेत्र में हो रही विकास कार्यो की चर्चा करते हुए विकास कार्यो एवं शाति व्यवस्था बनाये रखने वाले झुमरा क्षेत्र के लोगो का आभार जताया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात उपायुक्त एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा महिला स्वयं सहायता समुह द्वारा बनाये गये सामुहिक खिचड़ी का सेवन किया गया। जनता दरबार में धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुलदीप चैधरी द्वारा किया गया। 


कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री साकेत कुमार सिंह, सीआरपीएफ के पुलिस उपमानिरीक्षक श्री सुरेन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री वाई.एस.रमेश, उपविकास आयुक्त श्री रामलखन प्रसाद गुप्ता, सीआरपीएफ कंमाडेण्ट  श्री अखिलेश सिंह, वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री पीआर नायडू, अनुमण्डल पदाधिकारी श्री कुलदीप चैधरी सहित जिले के सभी पदाधिकारी और गोमिया प्रखण्ड के पदाधिकारी उपस्थित थे।




No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.