Header Ads

तेलमच्चो पुल की स्थिति जस की तस..

यह रिपोर्ट हमें रौशन ने भेजी है। उनका कहना है की दामोदर नदी पर छतिग्रस्त तेलमच्चो पुल से भारी वाहनों को पैसे लेकर जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी भेजी हैं जिसमे आज दिन के तीन बजे एक वर्दीधारी गाड़ियों से मनमाना पैसा वसूल कर छतिग्रस्त पुल से भारी गाड़ियों को पार करने दे रहे हैं।


वंही इस छतिग्रस्त पुल से कितने लोग प्रभावित हो रहे है इसकी कोई भी फिक्र न ही सरकार को और न ही दोनों जिले के जनप्रतिनिधियों को। पता नही कब तक जांच पूरी होगी और कब रिपेयरिंग होगा, लेकिन इस चक्कर में इन वर्दीधारियों की दिनभर में अच्छी कमाई जरूर हो जा रही है।


बता दें की तेलमच्चो पुल पर धनबाद की ओर से आने पर एक नंबर पीलर से तीन नंबर पीलर तक पुल पर तीन दरारें हैं। इसमें एक दरार का आकार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए एनएचआइ के तकनीकी दल ने पुल के दरार वाले क्षेत्र में बेरिकेडिंग करा दिया है। प्रशासन ने पुल के दोनों छोर पर बेरिकेडिंग कर दी है।  वन-वे कर छोटे वाहनों की आवाजाही फिलहाल जारी है और भारी वाहनों का परिचालन चंदनकियारी और चंद्रपुरा के रास्ते हो रहा है। इस पुल पर स्थिति काफी खराब है। इस दिशा में धनबाद व बोकारो जिला प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।  


बोकारो के शैक्षिणिक, राजनितिक, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों को बोकारो अपडेट्स पर प्रकाशित करने हेतु संपर्क करें : 9905404064

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.