Header Ads

"इंडिया इंटिमेट फैशन वीक" में बोकारो के अमित ने निभाई अहम भूमिका..

हाल ही में मुंबई के होटल लीला में भारत के पहले "इंडिया इंटिमेट फैशन वीक " का आयोजन किया गया। यह फैशन वीक अपने आप में एक अलग पहल रही जिसमे मॉडल्स ने इंटिमेट वियर, लिंगेरी, नाईट वियर पहन कर रैंप वाक किया। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हस्तयों ने इस शो में अपना जलवा बिखेरा।


गौरतलब है की इस आयोजन में बोकारो के अमित पांडेय का बहुत बड़ा योगदान रहा। अमित इसके एसोसिएट पार्टनर और मीडिया हेड हैं जिन्होंने इस फैशन वीक के पहले संस्करण को सफलता पूर्वक पूरा किया। 

Niraj Jawanjal with Amit Paney-Media Head and Associate Partner IIFW

अमित बोकारो से लगभग 40 Km दूर स्थित एक छोटे से स्थान 'भंडारीदह' के मूल निवासी हैं। इन्होने अपनी स्कूल की पढाई बीआरल डी.ए.वी पब्लिक स्कूल भंडारीदह से की। उसके बाद अमित ने अपना ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन हज़ारीबाग के विनोबा भावे यूनिवर्सिटी पूरा किया। पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने अपनी एम.बी.ए की पढाई ग्रेटर नॉएडा से की और दिल्ली में एक जर्नलिस्ट के तौर पर काम करने लगे। फैशन की ओर अमित का झुकाव उसी दौरान हुआ फिलहाल अभी अमित एक प्रोफेशनल स्क्रिप्ट राइटर हैं जो बच्चों के कार्टून शोज के स्क्रिप्ट लिखते हैं जिनका प्रशारण Hungama TV,  Nicklodeon जैसे चैनल्स में होता है।


इंडिया इंटिमेट फैशन वीक के बारे में बोकारो अपडेट्स से बात करते हुए अमित ने कहा "इंटिमेट वियर इंडस्ट्री अपने आप में पूरी दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में से एक है लेकिन हमारे देश में अभी भी इसके बारे में कोई खुल कर बात करना पसंद नहीं करता। इंडिया इंटिमेट फैशन वीक के माध्यम से हम लोगो के बिच इस इंडस्ट्री के बारे में जागरूकता लाना चाहते हैं ताकि लोग इसके बारे में खुल कर बात करें।


अमित ने कहा की जहाँ दुनिया के अन्य देशो में इस इंडस्ट्री को काफी बढ़वा दिया जाता है वहीं इंडिया में अभी भी यह अपने शुरुआती दौर में है। इसके बावजूद की इस इंडस्ट्री में काफी सारी करियर संभावनाएं हैं, इंडिया के किसी संसथान में अभी तक इंटिमेट वेअर्स के लिए कोई अलग कोर्स नहीं है। हम आशा करते हैं की इंडिया इंटिमेट फैशन वीक (IIFW) के माध्यम से हम इस इंडस्ट्री को एक बड़ा प्लेटफार्म दे सकते हैं।


इस फैशन वीक के अगले चरण के बारे में बताते हुए अमित ने कहा पहले संस्करण के सफलता के बाद हमे काफी सराहना मिली जिससे हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अगले चरण में हम भारत को इसका पहला इंटिमेट कैलेंडर देंगे जो अक्टूबर में ब्लैक मैजिक के नाम से लांच होगा। इसके अलावा हम इस इंडस्ट्री के दिज्जगों को इंटिमेट अवार्ड के माध्यम से सम्मानित करेंगे। उसी दौरान इंडिया इंटिमेट फैशन वीक के दूसरे संस्करण की भी घोषणा की जाएगी।

देखें इस फैशन वीक का प्रोमो वीडियो..


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.