देखिये बोकारो में फिल्माया गया वीडियो गाना "BOLNA"
यह वीडियो हमें बोकारो सेक्टर-4/F के निवासी अनुज कुमार ने भेजा है। इस वीडियो में कपूर एन्ड संस फिल्म का गाना "बोलना माहि बोल ना" को खुद की म्यूजिक एंड साउंड के साथ बोकारो में फिल्माया गया है। अनुज ने इस वीडियो को अपने दो साथियों "उल्लास जैन" और "विक्की" की मदद से बनाया है। वीडियो में अभिनय और आवाज उल्लास जैन की है। म्यूजिक विक्की ने दिया है और डीओपी अनुज का है। वीडियो को बोकारो के कूलिंग पौंड नं 2, गरगा डैम और एडीएम बिल्डिंग रोड में फिल्माया गया है। तीनों दोस्त बोकारो के ही निवासी हैं। उल्लास बोकारो स्थित अयप्पा मंदिर पुजारी के बेटे है और पेशे से साउंड इंजीनियर हैं। अनुज भी इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड कम्युनिकेशन इंजीनियर हैं एवं विक्की (विकास बाबला) सेक्टर-1 के निवासी हैं और वे भी पेशे से साउंड इंजीनियर हैं। फिलहाल ये तीनों बोकारो से बाहर रहकर जॉब करते हैं और इन्होने छुट्टियों में यह वीडियो बोकारो में फिल्माया था।
वीडियो देखें..बोलना माहि बोल ना.. बोकारो से.. 😊
Thanks to bokaroupdates for sharing this onyour page :)
ReplyDeleteBeautiful sung ....great guys.
ReplyDeleteI doubt sung by him, felt like original song, if sung by him then its just Gr8............ sung awesome, & picturaization too is gr8 like professionals
ReplyDelete