डीपीएस की नैर्त्रृति शर्मा को मिला क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान..
बोकारो स्थित केन्द्रीय विद्यालय नं.1 के स्वर्ण जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर विद्यालय क्लासिकल एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो की छात्रा नैर्त्रृति शर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में बोकारो के 8 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में वरिष्ठ संगीतज्ञ पं. राणा झा, डॉ राकेश रंजन व नरेश कुमार सिन्हा शामिल थे।
शास्त्रीय एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं नैर्त्रृति शर्मा को 9 मई को आयोजित होनेवाले केन्द्रीय विद्यालय नं.-1 के स्वर्ण जयंती उत्सव के समापन समारोह में कथक नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में नैर्त्रृति सहित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले अन्य प्रतिभागी भी प्रस्तुति देंगे। डीपीएस, बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ. हेमलता एस. मोहन ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नैर्त्रृति को बधाई दी है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

No comments