रेत पर उकेरी गई भगवान् बुद्ध की आकृति..
आज बोकारो में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने भगवान् बुद्ध की छवि को नदी की रेत पर कुछ ख़ास अंदाज से उकेरा। भगवान् की आकृति को पीपल के पत्ते के ऊपर दर्शाया गया एवं इसे देखने इसे देखने के लिए आस-पास के गावं से काफी लोग एकत्रित हुए और सभी ने उनकी कलाकारी की सरहना की।
अजय चंदनकियारी प्रखंड स्थित सिलफौर सुमाडीह के निवासी हैं। वे रविमहतो स्मारक बीएड कॉलेज के व्याख्याता भी हैं साथ ही उन्हें बालू पर आकृति उकेरने में महारथ हासिल है। वे इससे पहले भी देश के कई महापुरषों की आकृति सैंड आर्ट से बना चुके हैं। अभी हाल ही में उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दामोदर नदी के कपाट घाट में रेत पर बाबा साहेब की आकृति बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

No comments