Header Ads

इंटर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो ने जीता रनरअप का खिताब..

जमशेदपुर में आयोजित 17 वीं जूनियर इंटर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालिका वर्ग) में BDBA (बोकारो डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन) की टीम ने रनरअप का खिताब जीता है। झारखण्ड राज्य स्तरीय इस चैंपियनशिप में कुल 14 टीमों में भाग लिया।


प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 मई तक हुआ। कल देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में बोकारो का मुकाबला धनबाद से हुआ। इसमें बोकारो ने कड़े संघर्ष के साथ 41-45 से चैंपियनशिप के द्वितीय स्थान को अपने नाम किया। उक्त आशय की जानकारी बोकारो टीम के कोच किंकर कृष्णा एवं गौतम कुमार ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.