एक तरफ पानी की किल्लत, दूसरी तरफ बर्बादी और बेखबर हैं अधिकारी..
चास नगर निगम की लापरवाह कार्यशैली से आम जन बेहद परेशान है। कहीं बूंद-बूंद का टोटा है तो कहीं ओवरफ्लो से निरंतर जल बर्बादी हो रही है। बता दें की पिछले तीन महीनों से जहाँ चास स्थित अंसारी मोहल्ला में जल नियमित रूप से नहीं आ रहा है और इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भालोटिया गली में बने शौचायल की टंकी से हर दिन पानी ओवरफ्लो हो कर गिर रहा है।
आज के सिटीजन रिपोर्ट में हम आपको दो अलग-अलग जगहों की तस्वीरें दिखा रहे हैं। पहली तस्वीर अंसारी मोहल्ला की है। यहाँ की निवासी अकलीमा खातून का कहना है कि इनके मोहल्ले में जल की सुविधा रोक दी गयी है। वे पिछले तीन महीनों से काफी परेशान हैं, इन्हें जल नियमित रूप से नहीं मिल रहा है। कभी-कदार पानी पाइप में आता भी है तो उसका फ्लो इतना धीमा होता है की एक घड़ा भरते-भरते सप्लाई ही बंद हो जाती है। इन्होने वार्ड न.(9) के पार्षद से शिकायत भी की, परन्तु अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।
वहीं दूसरी तस्वीर भालोटिया गली में बने शौचालय का है। शौचालय के लिए लगाई गयी पानी की टंकी से हरदिन सैकड़ों लीटर सप्लाई पानी व्यर्थ ही बह जा रहा है क्योंकि यहाँ पाइप कनेक्शन में वाल्व नहीं लगाया गया है। टंकी भरते ही पानी ओवरफ्लो हो कर सड़कों बहने लगती हैं।




No comments