Header Ads

बीजीएच में विश्व अस्थमा दिवस का आयोजन..

आज विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर बोकारो जेनरल अस्पताल में अस्थमा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा की सावधानी ही इस समस्या का इलाज है और यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है. पूरे विश्व में आज 300 मिलियन लोगों को अस्थमा की बीमारी है और प्रति वर्ष 250000 लोगां की मृत्यु केवल अस्थमा की वजह से होती है। 


विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर बीजीएच में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगे पोस्टर, मॉडल, प्रस्तुतीकरण आदि के माध्यम से लोगों को अस्थमा के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ जी एन साहू ने किया। मौके पर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ के एन ठाकुर, संयुक्त निदेशक डॉ आर एन प्रधान, वरीय सलाहकार डॉ आर के गौतम, वरीय सलाहकार डॉ ए के अग्रवाल, डॉ वर्षा व कई नर्सिंग छात्रा एवं कर्मी उपस्थित रहे। 



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.