स्वच्छ भारत रैंकिंग में चास ने मारी बाजी, देशभर में 41 वें नंबर पर..
देश के 434 शहरों एवं नगरों में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद केंद्र सरकार ने आज स्वच्छ भारत रैंकिंग जारी कर दी है. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु ने आज एक कार्यक्रम में रैंकिंग के अनुसार शहरों की सूची जारी की. स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड में 2 लाख की आबादी कैटोगरी में झारखण्ड के चास को पहला स्थान मिला है. सूची के मुताबिक चास का स्थान 41 वें पायदान पर है और यह झारखण्ड का सबसे साफ़ शहर है.
अवार्ड लेते बोकारो उपायुक्त राय महिमापत रे और चास नगर निगम कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार..
शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर करवाए गए केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे साफ साबित हुआ है. साल 2017 के स्वच्छ सर्वेक्षण के मुताबिक, स्वच्छता रैंकिंग में इंदौर पहले पायदान पर रहा, तो वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दूसरे नंबर पर रहा. वहीं सफाई के मामले में यूपी सबसे फिसड्डी साबित हुआ. देश के दस सबसे गंदे शहरों में चार यूपी के ही थे.
देशभर में कराए गए सर्वे में शामिल 83 प्रतिशत से अधिक लोगों ने माना था कि स्वच्छ भारत अभियान चलाए जाने के बाद से उनका क्षेत्र पिछले वर्ष की तुलना में अधिक स्वच्छ हुआ है. सर्वे में कहा गया है कि 404 शहरों और कस्बों के 75 प्रतिशत आवासीय क्षेत्र में अधिक स्वच्छता देखी गई. इसके साथ ही 185 शहरों में रेलवे स्टेशन के आसपास का पूरा इलाका स्वच्छ बताया गया है.
देखें वीडियो..
देखें टॉप 100 शहरों की लिस्ट..
1 इंदौर
2 भोपाल
3 विशाखापत्तनम (विजाग)
4 सूरत
5 मैसूर (मैसूर)
6 तिरुचिरापल्ली (त्रिची)
7 नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी)
8 नवी मुम्बई
9 तिरुपति
10 वडोदरा
11 चंडीगढ़
12 उज्जैन
13 पुणे
14 अम्दावाद (अहमदाबाद)
15 अंबिकापुर
16 कोयंबटूर
17 खरगोन
18 राजकोट (एम। कॉर्प)
19 विजयवाड़ा
20 गांधीनगर (एनए)
21 जबलपुर
22 ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी)
23 सागर
24 मुरवाड़ा (कटनी)
25 नवसारी
26 वापी
27 ग्वालियर
28 वारंगल
29 ग्रेटर मुंबई
30 सूर्यापेट
31 ताडिपत्रि
32 वाराणसी
33 भावनगर
34 कलोल
35 जामनगर
36 ओंकारेश्वर
37 कुंभकोणम
38 रीवा
39 जेटपुर नवगढ़
40 नारासाराओपेट
41 चास
42 इरोड
43 काकीनाडा
44 तेनाली
45 सिद्दीपेट
46 राजमुंदरी
47 शिमला
48 रतलाम
49 गोधरा
50 गंगटोक
51 सिंगरौली
52 जूनागढ़
53 छिंदवाड़ा
54 भिलाई नगर
55 सीहोर
56 शिरडी (शिरडी)
57 मदुरै
58 देवास
59 होशंगाबाद
60 भरूच
61 पीथमपुर
62 ताम्बरम
63 मंगलूरु (मंगलौर)
64 जमशेदपुर (एनएसी)
65 करनाल
66 द्वारका
67 गांधीधाम
68 तिरुपूर
69 नाडियाड
70 ओंगोल
71 चित्तूर
72 पिंपरी-चिंचवाड़
73 खंडवा
74 मंदसौर
75 सतना
76 चंद्रपुर
77 कोरबा
78 बेतुल
79 बोटाड
80 नांदयाल
81 गिरिडीह
82 होसुर
83 मछलीपट्टनम
84 वेलनाकानी (वेलेंकनी)
85 दुर्ग
86 एलुरु
87 भीमावरम
88 फरीदाबाद
89 अंबरनाथ
90 पणजी
91 हजारीबाग
92 छतरपुर (छतरपुर)
93 गुंतकल
94 भुवनेश्वर टाउन
95 पालनपुर
96 मोरबी
97 ताडेपल्लीगुडेम
98 भुज
99 मेहसाणा
100 लेह
इन बिंदुओं पर हुआ सर्वे..
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, गली-मोहल्लों सफाई, सार्वजनिक शौचायलों में सफाई, अस्पतालों में सफाई, शहर के अंदर सफाई के लिए जागरुकता अभियान, ओडीएफ, कचरा निष्पादन, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, स्वच्छ पेयजल।



No comments