Header Ads

कोराडीह में डीप बोरिंग से जलापूर्ति और नरकेरा में विधायक मद से सड़क..

आज जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बोकारो विधायक बिरंची नारायण कोराडीह और नरकेरा ग्राम पहुंचे। वहां के ग्रामवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री नारायण ने ग्रामीणों से क्षेत्र के समस्याओ पर विस्तृत जानकारी ली। 


कोराडीह भ्रमण करने के बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बोकारो का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और विकास की पहली सीढ़ी होती है सड़क। क्षेत्र के सभी अधूरे विकास कार्यो को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता में है। उन्होंने विकास-कार्यो में कोई भेदभाव नहीं करने तथा सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करने की प्रतिबध्दता जताते हुए समस्याओं के मकड़जाल से क्षेत्र की जनता को बाहर निकालने का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।


इस मौके पर बोकारो विधायक द्वारा कोराडीह में डीप बोरिंग से जलापूर्ति और नरकेरा नीम तल से उत्क्रमित मध्य विधालय तक 350 फिट पीसीसी पथ का शिलन्यास भी किया गया। 


उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा बालीडीह मंडल अध्यक्ष पंचानन सोरेन, पूर्व बोकारो नगर अध्यक्ष सुनील गोस्वामी, सुफल महतो, दिवाकर सोरेन, घनश्याम महतो, शिवा हेम्ब्रम, रंजीत, जय प्रकाश गाँधी, अशोक गोस्वामी, अनिल टुडू, संजीव टुडू, प्रयाग सिंह, डा प्रेमचंद नारायण टुडू, उमेश टुडू, अर्जुन सिंह, विजय मांझी, राजेश सिंह, नरेश सिंह, विष्णु महतो, पंचानन साव, मिथलेश सिंह, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.