सीआरपीएफ में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथग्रहण..
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि के दिन पूरे-देश में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चास स्थित 26वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ. के प्रागंण में कमाण्डेन्ट श्री अखिलेश कुमार सिंह द्वारा कार्मिकों को आतंकवाद विरोधी दिवस का शपथ दिलाई गई।
मौके पर कमाण्डेन्ट श्री सिंह ने कहा की इस दिवस के माध्यम से देशवासियों को आतंकवाद से उत्पन्न खतरो से निपटने के लिए जागरूक करना है। आतंकवाद, मानव जाति के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध है, इस अपराध के खिलाफ लड़ना हर भारतीय का नैतिक कर्तव्य बन गया है।
बता दें की राजीव गांधी बलिदान दिवस को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। आज ही के दिन राजीव गांधी चुनाव प्रचार के सिलसिले में श्रीपेरुंबुदूर गए हुए थे। वे वहां एक आमसभा को संबोधित करने जा ही रहे थे कि उनका स्वागत करने के लिए रास्ते में बहुत सारे प्रशंसक उन्हें फूलों की माला पहना रहे थे। इसी मौके का उठाते हुए लिट्टे के आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। हमलावर धनु ने एक आत्मघाती विस्फोट को अंजाम दिया था जिसमें राजीव गांधी की मौत हो गई थी।
No comments