Header Ads

बोकारो विधायक ने किया डीप बोरिंग के माध्यम से पेयजलापूर्ति का उद्घाटन..

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने श्रीराम आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सालय के पास में पास डीप बोरिंग के माध्यम से पेयजलापूर्ति का उद्घाटन किया। बता दें की इस चिकित्सालय में ईलाज कराने आये मरीजों को पानी के परेशानी से जूझना पड़ता था, जिसे देखते हुए बोकारो विधायक ने अपने क्षेत्रीय विकास मद की राशि से डीप बोरिंग करवाया। उक्त अवसर पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की जल ही जीवन है और हम सभी को जल संचय करना चाहिए। हमें अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग भी बनाने चाहिए।


उक्त अवसर पर श्रीराम आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सालय संचालन समिति के सचिव आनंद कुमार सहसचिव राज कुमार जी, सत्यदेव तिवारी, रंजीत बर्णवाल, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजेंद्र विश्वकर्मा, कमलेश राय, जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, अरुण बर्णवाल, अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार, डा भगवन पाठक, जवाहर प्रसाद, गोपाल टमकोरिया, चंद्र मोहन अग्रवाल, जय प्रकाश थापरीया, उमेश शर्मा, विनय आनंद आदि मौजूद रहे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.