Header Ads

दिवार ढहने से दर्जनों बाइक दबकर क्षतिग्रस्त..

आज चास चेकपोस्ट स्थित 'सिटी स्टाईल' के पास एक चारदीवारी अचानक ढह गयी। दिवार ढहने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परन्तु इस घटना से यहाँ खड़ी दर्जनों बाइक अचानक दब कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एक वृद्ध के भी घायल होने की खबर है। 


बॉउंड्री वॉल के ढहने के बाद लोग 'सिटी स्टाईल' मॉल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोशित होकर अपने नुकसान की भरपाई की मांग करने लगे। इधर सिटी स्टाईल प्रबंधन इसके लिए मकान मालिक से बात करने की दलील देते दिखे साथ ही उनका कहना था की उक्त जगह पर नो-पार्किंग थी। 


उक्त दिवार किसके द्वारा बनवाई गयी थी यह अभी अस्पष्ट नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का कहना था की दिवार अतिक्रमित जमीन पर बनाई गई है। 


फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस घटना में कुल 21 मोटर साइकिल व 3 साइकिल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों को अभी तक हर्जाना नहीं मिला है और लोग हर्जाना नहीं मिलने पर दूकान का शटर बंद करने की मांग कर रहे हैं।  

देखें वीडियो..

(रिपोर्ट : अब्बास अली व मोहन दत्ता)

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.