Header Ads

रेलवे स्टेशन में मिली लावारिस बच्ची, चाइल्ड लाइन भेजा..

बोकारो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात्री एक नवजात बच्ची लावारिश हालत में मिली। चेकिंग के दौरान जीआरपी जवानों की नजर इस बच्ची पर पड़ी । ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर परिवारीजनों का पता नहीं चलने पर जीआरपी ने बोकारो स्थित चाइल्ड लाइन को सूचना दी, जिस पर बच्ची को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया।


बता दें की घटना बीती रात्री 11 बजे की है। किसी ने बच्ची को रात में प्लेटफार्म 1 के पास छोड़ दिया था। बाल कल्याण समिति और जीआरपी ने उस बच्ची को सदर अस्पताल में पहुंचाया। बाद में बच्ची की बिगड़ती हालत को देखते हुये उसे बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अभी बच्ची जिन्दगी और मौत के बीच झूल रही है। 


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.