Header Ads

महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर चला पब्लिक फीडबैक प्रोग्राम..

आज बोकारो में महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर एक पब्लिक फीड बैक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिला मंत्री सह बोकारो महिला कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्षा श्रेया अग्रवाल के नेतृत्व में सेक्टर-3 स्थित बोकारो मॉल में हुआ। 


कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बोकारो मॉल प्रांगण में मौजूद महिलाओं से फीडबैक लिया। महिलाओं की सुरक्षा मुद्दे पर क्या विशेष कार्य होने चाहिए इसके लिए सुझाव लिए। उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसकी भी जानकारी ली गयी। कार्यक्रम में कुल 50 लड़कियों से उनका फीडबैक लिया गया।


मौके पर श्रेया अग्रवाल ने कहा की महिलाओं के प्रति अपनी रूढ़िवादी मानसिकता को बदलने की ज़रुरत है। इस कार्य में उन्होंने हर वर्ग से अपनी सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा की समुदाय के विभिन्न वर्गो के मध्य आगे भी महिलाओ की सुरक्षा के साथ ही साथ उनके सम्मान व उनमें आत्मविशवास उत्पन्न करने के लिये ऐसे key programs  के माध्यम से सकारात्मक प्रयास जारी रहेगा। आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रेया अग्रवाल के साथ प्रतिमा, प्रिया, प्रगति, निकिता, आकांशा, अंशु आदि मौजूद रहे। 



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.