Header Ads

आईसीजे से कुलभूषण जाधव को मिला इंसाफ : दुनिया के सामने पाक हुआ बेनकाब..

पूर्व भारतीय नौसैनिक और नौसेना से सेवानिवृत्ति के बाद ईरान में व्यापार कर रहे कुलभूषण जाधव को इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस से आज उसके अंतरिम आदेश में इंसाफ मिलने की राह साफ हुई है। इसे पूरे विश्व में भारत की पाकिस्तान पर एक बड़ी जीत के बतौर देखा जा रहा है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अंतिम फैसले तक पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को फांसी नहीं दे सकता है। 


फैसला आने के बाद आज बोकारो में भी पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सभी सैनिकों में जश्न का माहौल है। सभी ने कहा की इंटरनेशनल कोर्ट का आदेश कुलभूषण जाधव और भारत की जनता के लिए बड़ी राहत है। ये पाकिस्तान से की तरफ से बड़ा झूठ था। पाकिस्तान को इस फैसले से झटका लगा है। उम्मीद है अंतिम फैसला भी भारत के पक्ष में आएगा और हम कुलभूषण जाधव को जल्द ही उनके घर पर देखेंगे। मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अजय सिंह, राजीव रंजन सिन्हा, रवि रंजन दुबे, मनोज कुमार, राकेश मिश्रा, संजीव कुमार, सरयू शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


बता दें की कोर्ट ने पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस देने की भी बात कही। कोर्ट ने कहा कि दोनों देशों ने विएना समझौते पर दस्तखत किए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावाले अब अपनी टीम के साथ कुलभूषण जाधव से मिल सकते हैं। कोर्ट ने पाकिस्तान की ओर से दी गयी सभी दलीलें खारिज कर दीं, जबकि पाकिस्तान ने सुनवाई के दौरान कहा था कि कुलभूषण जाधव के पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट भी मिला था। कोर्ट ने पाकिस्तान की इस दलील का अपने फैसले में जिक्र तक नहीं किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने जो कैमरे पर जाधव के जो कथित कबूलनामे की बात कही थी, कोर्ट ने उसे भी नहीं माना। आईसीजे से अंतिम फैसला इस साल अगस्त तक आने की संभावनाएं हैं। 


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.