Header Ads

लाइवलीहुड प्रोजेक्ट में ऑफिसर से लेकर असिस्टेंट तक के लिए वेकेंसी..

झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम झारखंड ट्राइबल इंपावरमेंट एंड लाइवलीहुड प्रोजेक्ट के सफल संचालन के लिए मैन पॉवर बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए सोसाइटी ने एक सेल की स्थापना की है। इसमें फाइनेंस एंड एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर, नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट ऑफिसर, प्लानिंग मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर, अकाउंटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर कम असिस्टेंट की बहाली की जाएगी। इसके लिए 8 जून तक आवेदन किया जा सकता है।


आवेदक को द स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी, डॉक्टर रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट कैंपस, टैगोर हिल रोड मोरहाबादी के नाम से रजिस्टर्ड डाक द्वारा आवेदन पत्र भेजना होगा। इससे संबंधित विशेष जानकारी www.jtdsjharkhand.org पर देखी जा सकती है।



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.