बोकारो के राहुल मंडल म्यूजिक वीडियो से बना रहे हैं अपनी पहचान..
कौन कहता है की छोटे शहर के लोग बड़े सपने नहीं देख सकते। आज हम आपको मिला रहे हैं बोकारो के राहुल मंडल से जो यूट्यूब में HattsOff प्रोडक्शन के नाम से चैनल चला रहे हैं। इनके चैनल में Romantic Genre पर बेस्ड म्यूजिक वीडियो होती है। राहुल बोकारो में चीरा चास के निवासी हैं और फिलहाल वो अभी चडीगढ़ के एलपीयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई कर रहे हैं। राहुल ने बोकारो अपडेट्स से बात करते हुए बताया की HatsOff प्रोडक्शन के लिए वीडियो बनाने के काम उनके कॉलेज के और तीन दोस्तों की अहम भूमिका होती है। निष्कर्ष बाजपाई जो की कानपुर के रहने वाले हैं, वे सिनेमेटोग्राफी करते हैं। पंजाब के पठानकोट के रहने वाले दीपक दिगवाल भी उनका कैमरा संभालते हैं। वहीं पंजाब के फगवाड़ा की रहनेवाली तमन्ना जोशी उनकी वीडियो के लिए आर्ट डायरेक्टर व प्रोडक्शन का काम करती हैं। राहुल ने कहा की HatsOff प्रोडक्शन के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कभी नहीं सोचा था की उनके वीडियो को लोग इतना पसंद करेंगें। उनका हमसफ़र वीडियो यूट्यूब पर तीस हजार बार देखा जा चूका है। उनके कॉलेज के प्रोफेसर्स ने भी उनके प्रोडक्शन के वीडियो को काफी सराहा है और हमेशा सहयोग कर उत्साह वर्धन करते हैं। सब कुछ ठीक रहा तो राहुल अपनी पढाई पूरी करने के बाद फिल्म प्रोडक्शन के काम में ही अपना कैरियर बनाना चाहते हैं।
देखें HatsOff प्रोडक्शन का म्यूजिक वीडियो "हमसफ़र"
No comments