डीपीएस बोकारो के छात्र को मिला कार्नेल यूनिवर्सिटी से स्कालरशिप..
बोकारो के छात्र जहाँ देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं वहीं अब यहाँ के छात्र पूरी दुनिया में अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवा रहे हैं | बता दें की बोकारो के एक छात्र ने पुरे देश में 15 वां स्थान लाकर न्यूयॉर्क के मशहूर यूनिवर्सिटी में अपना दाखिला करवाते हुए 2 करोड़ की छात्रवृति का ख़िताब पाया है |
झारखण्ड में पहली बार किसी छात्र को विदेशी यूनिवर्सिटी से इतनी बड़ी स्कॉलशिप मिली है | बोकारो के सेक्टर-4/F का रहने वाला यह छात्र "अमृत्य उत्कर्ष" दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12 वीं का छात्र है| अभी हाल ही में कार्नेल यूनिवसिर्टी न्यूयॉर्क से छात्रवृति के लिए एसऐटी में 99 परसेंट स्कोर लाने पर उसे चयनित किया गया है| उक्त छात्र को 4 वर्ष के लिए छात्रवृति दी गई है जिसकी रकम भारतीय मुद्रा के अनुसार 2 करोड़ है |
देखें वीडियो बाईट छात्र अमृत्य उत्कर्ष का..
अमर्त्य उत्कर्ष की काबलियत से स्कूल हो या उनके माता-पिता सभी काफी उत्साहित है | स्कूल की डायरेक्टर की माने तो झारखण्ड का यह पहला छात्र है जिसे विदेश में इतनी बड़ी स्कालरशिप मिली है | वही छात्र ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, मामा और स्कूल को दिया है | उत्कर्ष की माँ का कहना है की उत्कर्ष बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है और उनके सपनो को उनके बेटे ने सकार किया है |
वीडियो बाईट अमृत्य उत्कर्ष की माँ आभा सिंह..
वीडियो बाईट हेमलता एस मोहन (डीपीएस, डायरेक्टर)
(Report By : Ripusudan Pathak)

No comments