बारी कॉपरेटिव में विधायक मद से दो पीसीसी पथ..
आज बारी कॉपरेटिव में विधायक मद के 9 लाख 43 हजार रूपये की लागत से बननेवाले दो पीसीसी पथ का शिलन्यास बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने किया। पहला पथ प्लॉट नं 57 से 39 तक तथा दूसरा पथ प्लॉट नं 536 से 548 के बीच बनेगा। इस मौके पर कालोनी वासी काफी हर्षित थे, सम्पर्क पथ के न होने से उन्हें कई वर्षों से परेशानियों का सानमा करना पड़ रहा था। कॉलोनी वासियों को सम्बोधित करते हुए श्री नारायण ने कहा की आवश्यकता के अनुसार जनता को सुविधा उपलब्ध कराना एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। सड़क किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होता है और विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।
उक्त अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा जिला मंत्री कमलेश राय, भाजपा माराफारी मंडल महामंत्री बैधनाथ प्रसाद, समाजसेवी एस के चौधरी, जलेश्वर साव, आर के सिंह, चुनमुन सिंह, राजेंद्र सिंह, डी के सिंह, राजेश केशरी, एस एन पांडेय, बिनोद गुप्ता, अरविंद सिंह, आदित्य कुमार, विद्या सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, श्याम किशोर, तारकेश्वर मिश्रा, गुरुनानक, डी एन मेहता, अजय केशरी, विमल सिन्हा, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।


No comments