Header Ads

झारखण्ड बोर्ड के रिजल्ट कल होंगे जारी, jac.nic.in पर देखें..

झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कल 30 मई को जारी होंगे। यह रिजल्ट दोपहर 2 बजे राज्य के शिक्षामंत्री डॉ नीरा यादव की मौजूदगी में जारी होंगे। जैक (jac) की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। क्रास लिस्ट भी तैयार हो गई है।


इस बार राज्य के 6.07 लाख छात्रों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। इनमें मैट्रिक के छात्रों की संख्या 4,66, 746 हैं। वहीं इंटर साइंस में छात्रों की संख्या 91,997 और कॉमर्स में छात्रों की संख्या 47,923 हैं। स्टेट बोर्ड के बच्चों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। वहीं आर्ट्स का रिजल्ट 15 जून को देने की घोषणा की गयी है।


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.