सिक्का नहीं लेने वालों पर होगी कार्रवाई..
बोकारो जिले में 1, 2, 5 और 10 रूपये के सिक्कों को विभिन्न बैंको एवं व्यवसायी वर्गों द्वारा ग्रहण न किये जाने के आम जनता की शिकायत को लेकर उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश दिया है कि सभी बैंक एवं व्यवसायिक स्थलों में सिक्कों का लिया जाना सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही सिक्कों के लेनदेन में इंकार करने वालों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा को निर्देश दिया है कि एक, दो, पांच व दस रुपये के सिक्कों को लेना सुनिश्चित करवाएं। साथ ही वे अपना मोबाइल नंबर अखबार के माध्यम से प्रकाशित कराते हुए जनता की सिक्का संबंधी समस्याओं को सुनना एवं समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सिक्कों के चलायमान रहने संबंधी विशेष प्रचार-प्रसार का दायित्व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को भी दिया है।

No comments