Header Ads

जल्द बनेगी कुरा मोड़ से कुड़मा तक की 6 किलोमीटर लम्बी ग्रमीण सड़क : बिरंची नारायण

आज जन संवाद कार्यक्रम के तहत बोकारो विधयाक बिरंची नारायण मोटरसाईकिल से ओझाडीह गिरधरटांड के कुड़मा ग्राम पहुंचे। यहाँ ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली व विधायक मद से बनने वाले कुड़मा सती घाट काली मंदिर के पास के सेड का शिलन्यास भी किया।


इस दौरान पेयजल हेतु 4 चापकल विधायक मद से लगाने व कुरा मोड़ से कुड़मा तक की लगभग 6 किलोमीटर लम्बी खराब सड़क की स्थिति देख संबंधित विभाग को शीघ्र प्राकलन बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।


उक्त अवसर पर बोकारो विधायक के साथ जिला बीस सूत्री सदस्य संजय त्यागी, भाजपा प्रखंड महामंत्री सनातन सिंह, लोकेश महतो, माथुर मंडल, रघुनाथ टुडू, हरीपद गोप, सोहराय मांझी, अश्वनी प्रमाणिक, मोहन गोप, राधे, राकेश कुमार, भोला प्रसाद मांझी, नंदलाल टुडू, सुजीत टुडू, देवचरण गोप, कामदेव ओझा आदि उपस्थित थे। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.