झारखंड : पीएम की 'मन की बात' के बाद अब 'सीएम की बात'..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तर्ज पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी ‘सीएम की बात’ के जरिए जनता से रू-ब-रू होंगे। मुख्यमंत्री जल्द ही इस कार्यक्रम को शुरु कर देंगे। सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में सातों दिन चौबीस घंटे दूरदर्शन प्रसारण शुरू होने के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पिछले दिनो जब केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वेंकेया नायडू झारखंड के दौराने पर थे तो इस मसले पर सीएम रघुवर दास के साथ बात हुई थी। बाद में इस क्रम में दूरदर्शन और आकाशवाणी के आला अधिकारियों के साथ सीएम कार्यालय के आला अफसरों की बात हुई। दरअसल सूबे में दूरदर्शन का सातों दिन, चौबीस घंटे कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। हालांकि सीएम रघुवर दास के कार्यक्रम सीएम की बात के लिए अभी शुरुआती बातचीत ही हुई है। दूरदर्शन के सातो दिन, चौबीस घंटे प्रसारण शुरू होने के बाद दूसरी कई प्रक्रियाएं भी होनी है। इसके लिए दूरदर्शन् और आकाशवाणी के साथ एमओयू भी होगा।

No comments