बोकारो में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़..
बोकारो में गोमिया थाना के सियारी पंचायत के कोयाटॉड गाँव के निकट भाकपा माओवादी और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ होने की ख़बरें हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। परन्तु जानकारी के मुताबिक़ गोमिया थाना क्षेत्र के काशीडीह व कोयाटाड में पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान नक्सलियों ने कई बम विस्फोट किए हैं। भारी मात्रा में गोली के खोखे व अन्य सामान मिला है। फिलहाल मुठभेड़ के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

No comments