तेज आंधी ने बरपाया शहर में कहर..
आज बोकारो में दोपहर की भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और फिर जमकर बारिश हुई। इससे पहले तेज आंधी के कारण 3 बजे के आस-पास से ही शहर में अंधेरा छा गया। जिले के कई जगहों पर ओले भी गिरे। 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे शहर सहित ग्रामीण इलाको में कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर गिर गए। बोकारो मॉल के शीशे का फ्रंट गेट भी टुट गया।
बोकारो में कई सड़कें अभी पेड़ों के गिरने की वजह से अवरुद्ध हैं। सेक्टर-8 टेलीफोन एक्सचेंज, एरोड्राम रोड, राम मंदिर व सेक्टर-3/A टू-टैंक गार्डन से सड़कों पर पेड़ गिरे होने और मार्ग अवरुद्ध होने की ख़बरें हैं।
कई क्षेत्रों में लोग अवैध होर्डिग व पेड़ गिरने से बाल-बाल बचे। हालांकि, इस दौरान कई गाडि़यां क्षतिग्रस्त हो गई। बोकारो मॉल के शीशे का फ्रंट गेट भी तेज आंधी की वजह से टूट कर चूर हो गया।
देखें वीडियो : तेज आंधी से टुटा बोकारो मॉल के शीशे का फ्रंट गेट
बोकारो के जमुनिया टांड में चंद्रपुरा पावर प्लांट से निकली 32000 पॉवर सप्लाई का एक टावर भी टूटकर गिरने की ख़बरें हैं।
एक ओर शहर के लोगों ने गर्मी से राहत की सांस जरूर ली है। परन्तु इससे सब्जियों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आंधी से बिजली व्यवस्था भी क्षतिग्रस्त हुई है।
Thanks All Bokaro Updates Viewers for sending us the photos..










No comments