डुमरी बिहार-दनिया स्टेशन के बीच नक्सलियों ने किया ID ब्लास्ट, एक सीआरपीएफ जवान घायल..
आज बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के काशीडीह और कैयोटांड़ के बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से लगातार गोलियां चलीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने धनिया और डुमरी बिहार के बीच रेल ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे गोमो-बरकाकाना रेल लाइन के बीच आठ घंटा परिचालन ठप रहा।
नक्सलियों व सुरक्षा बलों के बीच करीब 300 राउंड गोलियां चलीं। नक्सलियों ने पोस्टर भी चिपकाएं हैं। डुमरी बिहार और दनिया रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 58/8_10 के किनारे 150 मीटर तक 31 आईडी बम विस्फोट किया गया। साथ ही दो जिंदा प्रेशर बम भी सुरक्षा बलों ने बरामद किये हैं। एक सीआरपीएफ जवान के भी घायल होने की खबर है। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।


No comments