एफसीआई गोदाम प्रबंधक गेहूं में डलवा रहे थे पानी.. Live Shot
बोकारो में बीते रविवार चास के बाजार समिति प्रांगण में स्थित एफसीआई के गोदाम में रखे गेहूं में पानी डालने की खबरे आयीं थीं। दरअसल गेहूं का वजन बढ़ाने के लिए गोदाम प्रबंधक की देखरेख में गेहूं को पानी से भिंगोया जा रहा था। ख़बरों के अनुसार सूचना मिलने पर चास के अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चन्द्रा ने पहुंचकर जांच की और गोदाम प्रबंधक दयाशंकर झा और स्टोरकीपर अशोक रवानी के सस्पेंशन की अनुशंसा की। बताया जा रहा है एक दिन बाद ही गोदाम से दुकानों में गेहूं भेजना था। बता दें की गेहूं में पानी डालने की सूचना किसी ने चास के अनुमंडल पदाधिकारी सतीश चन्द्रा को दी। सुचना पाकर जैसे ही एसडीओ गोदाम पहुंचे, प्रबंधक ने फटाफट दवा छिंटने की मशीन और दवा मंगा ली। चास एसडीओ के गेहूं में पानी डालने के बारे में पूछे जाने पर गोदाम प्रबंधक दयाशंकर झा ने कहा कि गेहूं में दवा छिंटने की तैयारी की जा रही है। ताकि उसमें कीड़ा ना लगे। इस पर जब एसडीओ ने मशीन चलाने को कहा तो मशीन ही नहीं चली।
देखें वीडियो : कैसे गोदाम में खेला जा रहा था बेईमानी का खेल..
No comments