Header Ads

चास नगर निगम की बैठक में मटका लेकर पहुंचे लोग, पानी को लेकर बवाल..

आज चास नगर निगम बोर्ड में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल निगम कार्यालय में चास द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही कई मुद्दों पर बोर्ड की बैठक थी। तभी पार्षद नरेश प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों लोग अपने सिर पर मटका लेकर कार्यालय पहुंचे और पानी की किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन करने लगे। कई वार्ड पार्षदों का समर्थन इस विरोध प्रदर्शन को हासिल था। महिलाओं ने भी इस प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। निगम में घुसकर सबने अपनी बात रखी। मटका के साथ बैनर भी हाथ में रखकर विरोध हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम कार्यालय में कई जगहों पर मटके फोड़े गये।

देखें वीडियो : पानी को लेकर प्रदर्शन #Chas



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.