सड़क दुर्घटना में तीन बच्चो की मौत..
आज बोकारो के जरीडीह थाना अंतर्गत कल्याणपुर हनुमान चॉक (सोहन लाल आर्य महाविद्यालय) के समीप एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें एक स्विफ्ट कार JH13D 2349 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना दोपहर करीब दो बजे के आस-पास हुई।
सभी कार सवार चतरा से बोकारो आ रहे थे। बताया जा रहा है की उक्त कार सवार अग्रवाल परिवार अपने बच्चों का नामांकन कराने बोकारो आ रहे थे। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे थे। इस दुर्घटना के बाद कार में सवार लोगों को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाने के क्रम में 3 बच्चों की मौत हो गई, पति, पत्नी, एक बच्चा एवं एक साथी घायल है एवं खतरे से बाहर है। इनका इलाज बोकारो जेनरल अस्पताल में चल रहा है।

No comments