CBSE 12वीं के रिजल्ट का इंतज़ार हुआ ख़त्म, ऐसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट..
सीबीएसई के छात्रों के लिए दोहरी खुशखबरी है। छात्रों को नंबर बढ़ाकर देने की पॉलिसी को जारी रखने के लिए सीबीएसई तैयार हो गई है, वहीं कल या परसो 12वीं क्लास के रिजल्ट की भी घोषणा हो सकती है। खबरों के मुताबिक, मॉडरेशन पॉलिसी को लेकर सीबीएसई सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी।
बता दें इस साल से सीबीएसई ने छात्रों को नंबर बढ़ाकर देने की अपनी पॉलिसी यानी मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म करने का फैसला लिया था। सीबीएसई के इस फैसले को एक वकील और एक पैरंट ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के हक में फैसला सुनाया था। हाई कोर्ट ने सीबीएसई से मॉडरेशन पॉलिसी को जारी रखने का निर्देश दिया था। सीबीएसई ने एचआरडी मिनिस्टर से मिलने के बाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सीबीएसई ने अपना इरादा बदल दिया है और सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जहां 12वीं का रिजल्ट 28 मई तक वहीं 10वीं का रिजल्ट 2 जून तक जारी होने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छात्रों से कहा है कि वे किसी प्रकार की चिंता ना करें, CBSE अपने तय वक्त पर ही रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट में किसी प्रकार की देरी नहीं होगी।
ऐसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट..
- - सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in या results.nic.in पर पहुचें।
- - उसके बाद CBSE 12th Result 2017 लिंक पर क्लिक करें।
- - आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- - सब्मिट लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।



No comments