Header Ads

बोकारो में नक्सलियों ने किया रेलवे स्टेशन पर हमला..

नक्सलियों ने बोकारो में एक बार फिर उत्पात मचाया है। गोमिया के डुमरी बिहार स्टेशन पर नक्सलियों ने बीती रात हमला किया है। ये हमला रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। नक्सलियों ने रेलवे स्टेशन के सिग्नल और एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगा दी।


खबरों के मुताबिक नक्सलियों की संख्या 50-60 के बीच थी। इनके साथ महिलाओं का भी दस्ता शामिल था। डुमरी बिहार स्टेशन बरकाकान-गोमिया रूट पर है। नक्सलियों ने इस स्टेशन में भी भारी उत्पात मचाया है।


इसके साथ ही स्टेशन के परिसर में कई जगह पर पोस्टर भी लगाए हैं। इतना ही नहीं मालगाड़ी के चालक से वॉकी टॉकी भी छीन लिया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस हमले में रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है।


फिलहाल इस हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद से रेलों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मौके पर सीआरपीएफ डुमरी बिहार स्टेशन पहुंच गई है।



No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.