Header Ads

अनियंत्रित कार ने मारी बिजली के खम्भे में टक्कर..

अभी अभी बोकारो मॉल के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे से टकरा गयी। कार का न० DL9 CAK 4283 है। 


यह टक्कर इतनी जोरदार थी की उक्त बिजली का खम्भा टूटकर सड़क के दूसरे किनारे में जा गिरा।


प्रतक्ष्यदर्शियों ने बताया की कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। 


कार सवार लोग देवघर से आ रहे थे और उन्हें सेक्टर-2 जाना था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर चुकी है और जांच पड़ताल जारी है।  


No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.