Header Ads

बोकारो में नेशनल लेवल दृष्टिबाधित शतरंज प्रतियोगिता..

आशा लता विकलांग विकास केन्द्र की ओर से अखिल भारतीय नेशनल लेवल ओपन दृष्टिबाधित फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को आशालता के हेलन केलर हॉल में किया गया। बता दें की पूरे झारखंड में दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए इस तरह का नेशनल लेवल फीडे रेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार बोकारो में किया गया है। 


इस नेशनल लेवल दृष्टिबाधित शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन बोकारो स्टील प्लांट के सीईओ पवन कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर व दृष्टिबाधित खिलाड़ी के साथ शतरंज को खेलकर किया।


इससे पहले उदघाटन समारोह में आशालता विकलांग केन्द्र के मुक बधिर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर कार्यक्रम में समा बांधा। मौके पर बीएसएल सीईओ ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। उन्हें विभिन्न संस्थाओं से सहयोग की जरूरत है और आशालता दिव्यांगों के लिए आशा की किरण जगाए हुए है।


इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न 11 राज्यों के कुल 72 दृष्टिबाधित शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन सचिव जीके उपाध्याय के अनुसार पांच दिवसीय प्रतियोगिता में केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और मेजबान झारखंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पश्चिम बंगाल की टीम में सर्वाधिक 30 खिलाड़ी हैं।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.