Header Ads

सड़क दुर्घटना में एयर बैलून खुला और बच गई जान..

बेरमो, नावाडीह के फुसरो-डुमरी मुख्य पथ पर नावाडीह के निकट शांतिवन के सामने कल शनिवार की दोपहर बाद एक कार और वैन में आमने-सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों को चोट लगी, घायलों में से एक ही हालक चिंताजनक बनी हुई है। घायलों को बीजीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


बता दें की कल की इस दुर्घटना में एयर बैलून के कारण इनकी जान बच गयी। प्रतक्ष्यदर्शियों के अनुसार जेएच 10 एएच-5799 नंबर की स्वीफ्ट डिजायर कार और जेएच 10 एडी-7839 नंबर की मारुति ओमनी वैन में सीधी टक्कर हुई। यह घटना शांतिवन के पास हुई। 


इस हादसे में वैन के चालक विजय कुमार का दोनों पैर की हड्डी टूट गई तथा उनके एक दोस्त को गंभीर चोट आई है, जो अभी बीजीएच की आईसीयू में इलाजरत है। वहीं इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों को खरोंच भी नहीं आई। बताया जाता है कि कार के डैसबोर्ड में मौका-ए-वारदात एयर बैलून खुलने से दो सवार सुरक्षित रह गए।

देखें वीडियो..

दुर्घटना में दोनों की वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को इलाज के लिए बोकारो भेजा वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.