Header Ads

डीसी ने जागरूकता रथ को किया रवाना..

आज 31 मई, विश्व तंबाकू निषेद्य दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने तंबाकू निषेद्य अभियान को गति देने के लिए एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय से रवाना किया। 


उपायुक्त श्री रे ने जागरूकता रथ रवाना करते हुए कहा कि यह रथ बोकारो जिले के विभिन्न प्रखण्डों, पंचायतों एवं गाँवों में जा-जाकर तंबाकू निषेद्य संबंधी प्रचार-प्रसार करेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न होटलों, दुकानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू बेचना एवं खाना अपराध के दायरे में आता है। दोषी पाये जाने के विरूद्व भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत्  कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बोकारो जिले मे तंबाकू निषेद्य अभियान को एक आंदोलन के रूप में लिया जा रहा है तथा इससे होने वाली बिमारियों एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम विभिन्न व्यवसायिक स्थलों पर छापामार कर कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत् जुर्माना वसूल कर रही है। यह छापामारी आगे भी लगातार जारी रहेगी।


फ्लैगआॅफ कार्यक्रम के दौरान अनुमण्डल पदाधिकारी, बेरमो श्री  कुलदीप चैधरी, सिविल सर्जन श्री सोबान मुर्मू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री विकाश कुमार, नोडल पदाधिकारी एनसीटीपी श्रीमति राजरानी सिंह के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थे।

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.