Header Ads

फेल होने की झूठी खबर ने ली छात्रा की जान..

फेल होने पर खुदकुशी की घटनाएं तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन आज बोकारो के बालीडीह स्थित सर्वोदय स्कूल की 10वीं की छात्रा की जान तो महज इसकी अफवाह ने ही ले ली। सेकेण्ड डिवीज़न से पास हुई इस लड़की को किसी ने गलत सूचना दे दी कि वो फेल हो गई है और ये खबर सुनते ही, उसने अपने घर में फ़ासी लगा ली।


छात्रा पूजा को ये फोन उसके किसी दोस्त ने किया था। फेल होने की बात सुनते ही पूजा को गहरा सदमा लगा और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूजा के सारे पेपर्स अच्छे हुए थे। वो पिछले कुछ दिनों से बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रही थी। रिश्तेदारों की मानें तो पूजा को कोई बीमारी भी नहीं थी। उसे आखिरी बार किसने फोन किया इन सवालों का जवाब अभी तलाशे जा रहे हैं। लेकिन खुद पर भरोसे की कमी और रिजल्ट के हौवे ने उसकी जान ले ली। छात्रा कुर्मिडीह निवासी कामेंद्र सिंह की पुत्री थी। 

No comments

Bokaro Updates. Powered by Blogger.